Connect with us

उत्तराखण्ड

नये सीएम को बधाई देते हुए सतपाल ने चौबट्टाखाल सीट छोड़ने की खबरों को किया खारिज

देहरादून। चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया में चल रही आधारहीन खबरों को किया खारिज। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा सीट खाली करने और पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ने का कहीं कोई इरादा नहीं है।

श्री सतपाल महाराज ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके विषय में सोशल मीडिया में मनगढ़ंत खबरें प्रचारित की जा रहा है कि मैं चौबट्टाखाल विधानसभा सीट छोड़ कर पौड़ी लोकसभा से चुनाव लडूंगा, जो कि सरासर गलत और आधारहीन हैं। मैं ऐसी सभी खबरों का खण्डन करता हूँ। श्री महाराज ने ऐसी सभी खबरों पर विराम लगाते हुए खबरों को मनगढ़न्त और औचित्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौबट्टाखाल की जनता का अपार स्नेह और प्यार उन्हें निरन्तर मिलता रहा है और आगे भी यूं ही मिलता रहेगा। इसलिए चौबट्टाखाल विधानसभा सीट को छोड़ने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता यह सभी खबरें मनगढ़ंत और आधारहीन है।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News