Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

आखिर कहाँ गया संतोष, क्यों नहीं खोज पा रही पुलिस

थल (पिथौरागढ़)।सिमाली गणाई गंगोली के रहने वाले संतोष मेहता को गायब हुए कई दिन हो गए हैं। लेकिन आज तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है,पुलिस खोजबीन तो कर रही है लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही है। नाकाम साबित हुई पुलिस से क्षेत्रवासियों में जन आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।

गत दिवस संतोष के गृह क्षेत्र गणाई गंगोली में स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन व चक्का जाम तक कर लिया है, बावजूद इसके कोई सफलता नहीं मिल पाई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि संतोष को खोजने के लिए अब अन्य जांच एजेंसी को सौंप दी जाए, उनका कहना है कि पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।
गौरतलब है कि अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गए सिमाली, गणाई गंगोली निवासी संतोष मेहता थल,पिथौरागढ़ में रात 11 बजे रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। विगत दिवस गणाई, गंगोली में पुलिस प्रसाशन के खिलाफ प्रदर्शन, चक्का जाम किया गया। संतोष के घर में कोहराम मचा है। उसकी पत्नी दो छोटे बच्चे लड़की 5 साल एवं लड़का 3 साल का है, बूढ़ी माँ है, भाई आई टी बीपी दिल्ली में कार्यरत है। लापता हुए संतोष के भाई मनोज मेहता ने थल थाने में एफ आई आर दर्ज की है।

मनोज का कहना है संतोष 10 अगस्त को पिथौरागढ से अपने घर को बलेनो कार से आ रहा था, संतोष को फोन करने पर उसने बताया में अपने दोस्तों के साथ थल में हूं फिर बाद में फोन करने पर संतोष ने मनोज से कहा ये लोग मुझे बिरान जगह में ले जा रहे हैं। मेरा लोकेशन ट्रेस कर सार्वजनिक कर दे, इतने में फोन कट गया उसके बाद संतोष के नम्बर में फोन नहीं लगा। मनोज ने बताया दोस्तों के साथ से उसका भाई रात 11 बजे से गायब हो गया था, उसके दोस्तों द्वारा पुलिस थाने में कोई सूचना नही दी गयी। मनोज ने बताया उसने संतोष के दोस्त को फोन कर थाने में सूचना देने को कहा तब उसका दोस्त 11 अगस्त को 10 बजे थाने में सूचना देने पहुँचा क्षेत्र वासियों ने उच्च स्त्रीय जांच की मांग की है। इधर बिधायक मीना गंगोला ने एस पी पिथौरागढ से सम्पर्क कर जल्दी से संतोष का पता लगाने को कहा है परिजनों से भरोसा दिलाया है कि जल्दी से जल्दी संतोष का पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें -  झोपड़ी में आग लगने से दो दूधारू गायों की जल कर मौत हो,कई झुलसे

रिपोर्ट-अनिल कार्की थल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News