Connect with us

उत्तराखण्ड

अवैध तरीके से स्कूटी में प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचते पकड़ी गई महिला

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव के बाजार क्षेत्र एक महिला अवैध तरीके से स्कूटी में प्रतिबंधित पॉलिथीन सब्जी मंडी और फुटकर के दुकानदारों बेचती थी। महिला पॉलिथीन बेचती हुई पकड़ी गई जिसे आज नगर निगम की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया है, जिसके बाद कोतवाली में महिला से पूछताछ हो रही है।

महिला के पास से एक कट्टा प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुआ है। महिला पिछले कई सालों से प्रतिबंधित पॉलिथीन को मंगल पड़ाव और बाजार क्षेत्र में बेचने का काम स्कूटी के जरिए कर रही थी। जिसे आज पकड़ लिया है, फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि वह प्रतिबंधित पॉलिथीन कहां से लाती है और किन-किन दुकानदारों को बेचती है।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा महिला कहां से प्रतिबंधित पॉलिथीन लाती है, इसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उस गोदाम को पकड़ा जा सके, साथ ही जिस स्कूटी के जरिए महिला प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचती है उसको भी सील करने की कार्यवाही की जा रही है ।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News