Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला ने डोबरा चांठी पुल से झील में लगाई छलांग, नहीं हुई शिनाख्त

नई टिहरी में एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में कूद लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है। यह घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची।जिस समय महिला ने कूद लगाई उस समय पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  काठगोदाम हाईवे गौलापार में चलती पिकअप बनी आग का गोला, चालक ने बमुश्किल बचाई जान

More in उत्तराखण्ड

Trending News