Connect with us

कुमाऊँ

बच्ची सहित महिला घर से गायब

गरुड़,बागेश्वर। जिले की गरुड़ तहसील के अंतर्गत दूरस्थ लाहुर घाटी से एक महिला अपनी ढाई वर्षीया पुत्री के साथ लापता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट महिला के ससुर ने बैजनाथ थाने में दर्ज कराई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक लाहुर घाटी क्षेत्र के एक गांव से गायब महिला के ससुर गोविंद राम ने बैजनाथ थाने में दी गई तहरीर देकर बताया है कि उसकी बहू (22 वर्ष) अपनी ढाई साल की पुत्री को साथ गत 14 अप्रैल को मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन तब से नहीं लौटी। उसके मायके में भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। उसे अंतिम बार गरुड़ बाजार में देखा गया था। तब से वह अपने ससुराल नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। ससुर ने कई रिश्तेदारों से संपर्क कर बहू की काफी खोजबीन की, किंतु उसका कहीं कोई पता नहीं लग पाया। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पुलिस लापता महिला की तलाश में जुट गई है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News