Connect with us

उत्तराखण्ड

गांजा सहित महिला गिरफ्तार

महिलाएं शराब तस्करी से लेकर स्मैक और गांजा तस्करी में भी संलिप्त हो रही हैं। कई महिलाओं को इस तरह के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। ताजा मामला देहरादून का है जहां एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

देहरादून में राजपुर रोड़ से एक महिला तस्कर को 780 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है और महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता देंकि राजपुर पुलिस ने नशा तस्करी में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 50 साल की विभा देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को महिला के पास से पारदर्शी पन्नी में 22 पन्नी की पुड़िया और 137 कागज की पुड़िया कुल 780 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुई। महिला के विरुद्ध थाना राजपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News