Connect with us

उत्तराखण्ड

महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने को महिला अधिकारियों को प्रशिक्षण

राज्य में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर देहरादून पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डीजीपी अशोक कुमार ने किया। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में बलात्कार, छेड़खानी और पोक्सो एक्ट के मामलों की जांच के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को विधिवत जानकारी होनी चाहिए। तभी महिला अपराधों पर सही ढंग से कार्रवाई की जा सकती है।

डीजीपी ने ये भी कहा कि पोक्सो एक्ट और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित कानूनों में हुए बदलाव की जानकारियों को भी अपडेट रखें। समय-समय पर कानूनों में जो बदलाव हुआ है उससे महिला पुलिस अधिकारी पूरी तरह से अपडेट रहें। कार्यशाला में पूरे प्रदेश की पुलिस महिला अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे से 7 सीओ, 2 इंस्पेक्टर और 110 एसआई महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं।डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति उत्तराखंड पुलिस संवेदनशील है। महिलाओं से जुड़े अपराधों के कई कानूनों में चेंजेस आये हैं, इनकी जानकारी पब्लिक और हमारे विवेचकों को होनी चाहिए। इसी वजह से ये कार्यशाला आयोजित की गई है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News