Connect with us

उत्तराखण्ड

टावर क्रेन ट्रॉली टूटने से नीचे गिरे मजदूर, एक की मौत, एक घायल

रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग से बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर कार्य कर रहे दो मजदूर टावर क्रेन ट्रॉली के टूटने से नीचे गिर गए हैं। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को बेस अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहीं घटना से मौके पर खलबली मच गई और घायलों को तत्काल रेस्क्यू किया गया। लोगों ने कार्यदायी संस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा के दौरान जाम से निजात दिलाने और बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने को लेकर 910 मीटर लंबी सुरंग के साथ-साथ 200 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटरमार्ग से बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर दो मजदूर कार्य कर रहे थे, तभी बीती देर रात 9 बजे के आसपास टावर क्रेन ट्रॉली के टूटने के चलते दो मजदूर नीचे जा गिरे जबकि चार मजदूर पुल के ऊपरी गाडर में फंस गए।

हादसे में वसीम (उम्र 40) निवासी सहारनपुर की मौत हो गई, जबकि प्रिंस (उम्र 28) निवासी सहारनपुर गंभीर रूप से घायल है। वहीं घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना के बाद से स्थानीय लोगों में कार्यदायी संस्था के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने आरोप कार्यदायी संस्था के सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही लोगों का आरोप है कि देर रात तक मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा है।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मलबे में दबने से पिता-पुत्री की मौत, लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी

More in उत्तराखण्ड

Trending News