Connect with us

उत्तराखण्ड

यूओयू में पत्रकारिता के विद्याथियों की कार्यशाला 8 से

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एण्ड मीडिया स्टडीज द्वारा चार दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन 8 से 11 मई 2023 तक विश्वविद्यालय परिसर हल्द्वानी में किया जा रहा है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को आईआईएमसी नई दिल्ली के डीन प्रो. गोविन्द सिंह, प्रो. हेमन्त जोशी सहित अनेक विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।

यह जानकारी कार्यशाला संयोजक राजेन्द्र सिंह क्वीरा (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने दी। उन्होंने बताया कि इस अनिवार्य कार्यशाला में विद्यार्थियों को लघु शोध प्रबंध सहित अनेक महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया जायेगा। यह कार्यशाला का शुभारम्भ 8 मई को प्रातः 10.30 बजे किया जायेगा। उन्होंने पत्रकारिता के विद्यार्थियों से भागीदारी करने की बात की है।

यह भी पढ़ें -  ज्योलीकोट के पास 40 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की टवेरा, चालक समेत दो गंभीर घायल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News