Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया जाएगा सफाई अभियान

भवालीl भवाली नगर पालिका परिषद ने नगर में 3 महीने के सफाई महाअभियान की शुरुआत की है। विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून से यह अभियान पूरे भवाली में वृहद स्तर पर चलाया जाएगा।

बता दे कि शनिवार को भवाली नगर पालिका के पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रामगढ़ रोड से सफाई महाअभियान की शुरुआत की। इस दौरान भवाली पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि कई किलोमीटर नदी क्षेत्र को स्वच्छ करने और सूखे जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से भवाली में सफाई महा अभियान की शुरुआत की गई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इस अभियान से मानसून के दौरान भी काफी मदद मिलेगी। इसी के साथ नदी नालों को साफ करने के लिए भी यह अभियान सार्थक बनेगा। भवाली पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह सफाई महाअभियान 3 महीने का है। इस दौरान नगर व नदी नालों की सफाई के साथ पेयजल स्रोतों को भी रिचार्ज करने का लक्ष्य है।

साथ ही पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सपना स्वच्छ भारत का है उसी को आगे बढ़ाने में यह मुहिम कामयाब होगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका आसपास व शिप्रा नदी में कुछ छोटे-छोटे तालाबों का निर्माण करेगी जिसमें पानी को रोककर भूगर्भीय जल को बढ़ाने का काम किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संगठनों की मांग थी कि अभियान चलाया जाए। आज से 3 महीने के लिए भवाली सफाई महाअभियान की शुरुआत हो चुकी है जिसके अंतर्गत 15 से 20 कर्मचारी प्रत्येक दिन शिप्रा नदी को साफ करेंगे। साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कूड़ा कचरा नगर में इधर उधर न फेंके बल्कि कूड़े के वाहन में ही डालें और नगर को साफ व स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें -  हे राम,जय राम जै जै राम

पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सफाई महा अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए टेंडर किया था। तीन महीने तक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान वरिष्ठ लिपिक पंकज जोशी, पंकज कुमार, प्रियंका जोशी, मनोज तिवारी, के के मिश्रा, इंद्र कपिल, दीपक भंडारी, किशन अधिकारी, ममता बिष्ट, गणेश पाण्डे, उमा जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News