Connect with us

उत्तराखण्ड

दुबई एयरपोर्ट पर फंसा उत्तराखंड का यशपाल

दुबई में होटल की नौकरी करने गए उत्तराखंड के युवा यशपाल को दुबई एयरपोर्ट पर दो बार रोका गया। यशपाल टिहरी जिले का रहने वाला है। यशपाल घर उत्तराखंड आ रहा था, उसकी तीन मई को शादी है।
बता दें टिहरी जिले का यशपाल रोजी रोटी की तलाश में दुबई गए थे। वहां होटल में नौकरी मिल गई, तीन साल से वह दुबई के एक होटल में नौकरी कर रहे हैं।तीन मई को उनकी शादी है, लेकिन यशपाल के सामने एक बहुत बड़ी समस्या आ गई । जब वह इंडिया आ रहे थे उन्हें दो बार एयर पोर्ट में रोक दिया गया। उन्होंने 26 अप्रैल का टिकट लिया था, जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां उन्हें रोक दिया गया, इसके बाद यशपाल ने 27 अप्रैल का टिकट कराया, आज भी उन्हें रोक दिया गया है। ऐसे में 3 मई को यशपाल की शादी कैसे होगी, इसको लेकर घरवाले चिंतित हैं, घरवालों को अब यशपाल के जानमाल की चिंता सता रही है, वह टिहरी गढ़वाल जिले के हिंडोलाखाल में आमणी गांव के रहने वाले हैं, घर में बूढ़े माता-पिता गांव में उनकी सलामती को लेकर काफी चिंतित हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News