Connect with us

उत्तराखण्ड

पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों को सर्तक रहने की दी सलाह

राज्य के पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ कई जगहों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा है।मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके अतिरिक्त गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी

More in उत्तराखण्ड

Trending News