Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। जी हां मौसम विभाग ने फिर से पाला पड़ने और घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर मैदानी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जहां पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है वहीं, मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। लिहाजा मौसम विभाग ने प्रदेश में कोहरे और धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, आसमान मुख्यत: साफ रहेगा,कुछेक जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।वहीं, सुबह के समय मैदानी जनपदों में कोहरा लोगों की मुसीबत बढ़ा सकता है। ऐसे में विजिब्लिटी कम होने के कारण यातायात में लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 21°C तथा 08°C रहा।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News