Connect with us

उत्तराखण्ड

आप ने किया अजय कोठियाल को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित

देहरादून। राज्य में आगामी 2022 चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस को आम आदमी पार्टी चुनौती देने का दावा पेश कर रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों 300 यूटिन बिजली मुफ्त देने की बात कही थी। आज उन्होंने फिर से बड़ी घोषणा कर कर्नल अजय कोठियाल को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

कर्नल कोठियाल को सीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर मीडिया ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से सवाल किये। इस पर उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल को बधाई दी है। वहीं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि कोई भी पार्टी किसी भी चेहरे को मुख्यमंत्री 2022 के विधानसभा चुनाव में घोषित करे, लेकिन, 2022 विधानसभा चुनाव में सरकार भाजपा की ही बननी है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News