Connect with us

उत्तराखण्ड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में युवक ने किया शराब पीकर हंगामा, पुलिस एक्ट में किया चालान

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। द्वाराहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात एक युवक जोकि पर्यावरण मित्र का लड़का है। शराब पीकर हंगामा मचा रहा था। जिसकी जानकारी डॉक्टर के द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी गई और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रवि शंकर राणा ने 
पुलिस थाने में इसकी शिकायत करी।
 जिसके बाद थाना द्वाराहाट पुलिस वहां पहुंची और शराबी सागर पुत्र सुरेंद्र पाल को पकड़ने का प्रयास किया, मगर सागर इतना आग बबूला हो रहा था, कि वह पुलिस से ही भिड़ गया और प्राप्त जानकारी अनुसार सागर द्वारा महिला डॉक्टर के साथ भी अभद्रता और गाली गलौच की गई साथ ही तोड़ फोड़ भी की गई। 

वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रवि शंकर राणा के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने पुलिस एक्ट 81के तहत चालान करते हुवे गिरफ्तार कर हवालात भेज कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया। डॉक्टर रवि शंकर राणा का कहना है कि सागर पाल द्वारा इस प्रकार के कृत्य पूर्व में भी किए गए हैं और इनके साथ ही कई और भी लोग हैं।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  1 नवंबर को भी बारिश के आसार, देहरादून समेत इन जिलों में अलर्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News