Connect with us

कुमाऊँ

8.96 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

बागेश्वर। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। झिरौली पुलिस व एसओजी की टीम ने 8.96 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुवार आरोपी पहले भी एनडीपीसी एक्ट में आरोपी रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष झिरौली सुरभि राणा व एसओजी की संयुक्त टीम कानून व्यवस्था बनाने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर गजरौला ढाबे से लगभग 300 मीटर आगे हर्षित नेगी पुत्र बिशन सिंह नेगी निवासी तहसील गेट के सामने थाना कोतवाली बागेश्वर से पूछताछ की गई।

इस दौरान युवक सकपकाने लगा। तलाशी लेने पर उसके कब्ज़े से 8.96 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को मौके पर स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना झिरौली में 06/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक पहले भी जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News