Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ी से गिरकर हुई युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के छीड़ाबास में एक युवक पहाड़ी से फिसल कर गिर गया। इस दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।बता दें कि बाराकोट के छिड़ाबांस निवासी महेंद्र कुमार (27) पुत्र दर्शन राम शुक्रवार को शाम के समय अपने जानवर को लेकर जंगल में गया था। इसी बीच पहाड़ी से उसका पैर फिसल गया और वह करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि अन्य ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से शव को निकाला। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल और अन्य ग्रामीणों ने कहा युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। युवक का छोटा भाई भी कई वर्षों से लापता चल रहा है। युवक किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तो इसी दिसंबर तक पूरी होगी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच, खुलेगा VIP का नाम

More in उत्तराखण्ड

Trending News