Connect with us

Uncategorized

कुमाऊँ आयुक्त द्वारा प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के निर्देश,पढ़े खबर

मीनाक्षी

नैनीताल:- कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जिलाधिकारी नैनीताल एवं जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने जिले के अंतर्गत संचालित सभी प्राइवेट कूरियर सर्विसेज के कार्यालयों एवं स्टोर का निरीक्षण सभी उपजिलाधिकारियों के माध्यम से कराया जाए।कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बड़ी संख्या में बहनों द्वारा अपने भाइयों के लिए कूरियर सेवा एवं ऑनलाइन माध्यम से राखियां भेजी गई हैं। प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि राखी की डिलीवरी समय पर हो।

उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कूरियर सेवा एवं ऑनलाइन माध्यम से जो भी बहनों ने भाइयों के लिए राखियां भेजी हैं, वह उन्हें अवश्य उपलब्ध हों। यदि कहीं भी राखी के पार्सल लंबित पाए जाते हैं तो संबंधित कूरियर कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तत्काल डिलीवरी कराई जाए।सभी उपजिलाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे

यह भी पढ़ें -  LT शिक्षकों की वरिष्ठता सूची होगी सार्वजनिक

More in Uncategorized

Trending News