Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश सरकार का 1 साल विकास का अंबार: कैलाश शर्मा

हवालबाग में दिखा उत्तराखंड सरकार की विकास यात्रा का लेखा-जोखा

-नवीन बिष्ट

अल्मोड़ा। जिले के विकासखंड मुख्यालय हवालबाग में जिला प्रशासन की मौजूदगी में राज्य सरकार के 1 साल के विकास का लेखा-जोखा विभिन्न प्रचार माध्यमों से प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश में विकास की बुलंदियों को छू रहा है।

प्रदेश की सरकार विकास के पथ पर निर्बाध गति से आगे बढ़ रही है उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर राज्य के विकास में सहयोग करना होगा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि बहुत देसी शिविरों के जरिए जनता को जानकारी दी जा रही है।

कहा कि लोगों को इसका समुचित लाभ मिले सबको प्रयास करने होंगे।इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा पूर्व भाजपा के युवा तुर्क रवि रौतेला,धर्मेंद्र बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, भाजपा नेता नवीन सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट,पंकज जोशी, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, सहायक जिला नोडल विकास अधिकारी केएन तिवारी सहित अनेक विकास से जुड़े विभागों विभागों के अधिकारी मौजूद रहे इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  10 मई से शुरु हो रही चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News