Connect with us

राष्ट्रीय

असम में 395 गांव बाढ़ की चपेट में, जानवरों को नुकसान, 7 लोगों की मौत, 12 जिले प्रभावित

असम में भारी बारिश के कारण हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। लोगों का जीवन काफी ठप हो गया है। बाढ़ के कारण सात लोगों की मौत हो गई है। असम के 12 जिलों में 395 गांव भीषण बाढ़ की चपेट में हैं।मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार असम के 12 जिलों में 395 गांव बाढ़ की चपेट में है। जिनमें बजाली, बारपेटा, बिश्वनाथ, दरांग, धेमाजी, गोलपारा, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और तामुलपुर गांवों में नुकसान देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बाढ़ से 65,759 जानवार भी प्रभावित हुए हैं।

जानकारी सामने आई है कि राज्य में बाढ़ से कुल सात लोगों की मौत हो गई है। 5 जिलों में मेडिकल टीम तैनात की गई है। असम में आई बाढ़ से लगभग 82 हजार लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।

बारपेटा जिले में बाढ़ से हालात खराब
वहीं, बाढ़ के कारण बारपेटा जिले के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। असम के बारपेटा जिले में बाढ़ की स्थिति के कारण सैकड़ों लोगों के विस्थापित होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बारपेटा जिले के 93 गांवों के 67,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सनातन ऐड इंडिया के प्री लॉन्च में सनातन ऐड इंडिया के प्रवक्ता विवेक कॉल ने सनातन ऐड का किया वर्णन

More in राष्ट्रीय

Trending News