Connect with us

कुमाऊँ

6.41 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। यहां पुलिस को स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर एक बड़ी सफलता मिली है। अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी धारानौला (कोतवाली अल्मोड़ा) द्वारा चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर से बिना मास्क के घूम रहे व संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्ति सौरभ चन्द्र कोहली पुत्र मदन लाल कोहली निवासी ग्राम पीलखो, पोस्ट ननोली थाना गंगोलीहाट,पिथौरागढ़ को चैक करने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक 06.41 ग्राम बरामद की। जिसकी कीमत करीब 64 हजार 100 रुपये मय इलैक्ट्रानिक तराजू के गिऱफ्तार किया गया है।

अरूण कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा ने बताया कि अभियुक्त हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहा था तथा स्मैक की छोटी- छोटी पुड़िया बनाकर मुनाफे के लिए बेचने के फिराक में था, पकड़ में आने पर गिऱफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा दर्ज कराया गया।जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम में अमरपाल (प्रभारी चौकी धारानौला), हिमांशु, नन्दन राम, विरेन्द्र गोले मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News