Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तर प्रदेश से पूर्णागिरि दर्शन करने आया 6 वर्षीय बच्चा हुआ गुमशुदा, पुलिस ने 3 घंटे के अंदर किया परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्ट विनोद पाल

पूर्णागिरि। आज दिनांक 29.05.2023 को बालक महेन्द्र पुत्र पंकज सिंह निवासी ग्राम सफारी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) उम्र 06 वर्ष, जो अपने परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि दर्शन हेतु आया था,अधिक भीड़ होने के कारण झूठा मंदिर क्षेत्र से 6 वर्षीय बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ कर गुम हो गया।
उक्त संबंध में सूचना मिलते ही थाना भैरव मंदिर पुलिस द्वारा हमेशा की तरह तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए खोजबीन कर गुमशुदा बालक को 03 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस द्वारा संपादित त्वरित एंव सफल कार्यवाही पर गुमशदा के परिजनों द्वारा अपार हर्ष जताते हुए चम्पावत पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर!, उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार को झटका, VC पद से देना होगा इस्तीफा

More in उत्तराखण्ड

Trending News