Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां 26 वर्षीय स्कूटी सवार युवक को टैंकर ने कुचला,मौत

टिहरी। यहां आज सुबह करीबन 9 बजे घनसाली-टिहरी मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस खबर से युवक के घर में कोहराम मच गया।बता दें कि मैदान के साथ साथ पहाड़ों में भी आए दिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह घनसाली-टिहरी मोटर मार्ग पर ज़ीरो ब्रिज के समीप एक पानी का टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी में सवार युवक नीचे गिर गया। टैंकर ने युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं इस खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक का नाम किशन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम टुंगरी, पोस्ट बनोली, जिला चमोली बताया है जो कि एसएससी कंपनी टीएचडीसी के अंतर्गत कार्यरत था.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News