Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र की गोली लगने से मौत

दुकान के कब्जे को लेकर हुआ था विवाद

रुद्रपुर। गल्ला मंडी क्षेत्र में बीती रात जमीनी विवाद ने भयावह रूप ले लिया। देर रात लगभग 2 बजे ‘लुधियाना एग्रो’ नामक दुकान के कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गोलीबारी में गुरमीत सिंह और उनके बेटे मनप्रीत सिंह की मौत हो गई।

घटना के दौरान गोलीबारी में गुरमीत सिंह और उनके पुत्र मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ने हाल ही में बैंक नीलामी के जरिए यह दुकान खरीदी थी। पुराने मालिक दिनेश और अवधेश सलूजा उन पर दुकान खाली करने का दबाव बना रहे थेफायरिंग के चलते पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। आसपास के लोग सहमे हुए हैं और बाजार में सन्नाटा पसरा रहासूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों को जल्द कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  धन सिंह रावत का बड़ा फैसला: उच्च शिक्षा विभाग में खत्म होगी अटैचमेंट व्यवस्था
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News