Connect with us

उत्तराखण्ड

महापौर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला से मिला पर्वतीय पत्रकार महासंघ का शिष्टमंडल

हल्द्वानी। होली के अवसर पर पर्वतीय पत्रकार महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला से मिला और उन्हें होली की बधाई दी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने संगठन के बारे में भी जानकारी दी तथा निकट भविष्य में सहयोग की अपेक्षा की। जिस पर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने पर्वतीय पत्रकार महासंघ की सराहना करते हुए पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर मदन मोहन पाठक, शंकर फुलारा, पर्वतीय न्यूज़ समाचार पत्र के संपादक भावना पाठक समेत कई लोग उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टर रौतेला को होली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -  जहां शंख तक नहीं बजते, वहां डीजे बजाया गया…, बद्रीनाथ में हुए म्यूजिक फेस्टिवल पर बवाल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News