Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां दर्दनाक हादसा, पटाखे के गोदाम में लगी आग, 4 लोगों की मौत

हरिद्वार। रुड़की बाजार में एक पटाखे के गोदाम के आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में चार लोगों की आग में जलकर मौत हो गई। हादसे में अभी कई लोग घायल बताए जा रहे है।

मौके पर अफरा तफरी मची हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते हरिद्वार के एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गई। इस हादसे में मौके पर ही आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुछ बच्चे भी बताए जा रही है।

सूचना मिलते ही हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों द्वारा आपको बुझाने का प्रयास जारी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आबादी के बीच में पटाखों का गोदाम बनाया गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News