Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली रोड में स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

नैनीताल। प्रदेश में हर रोज सड़क हादसों के मामले सामने आते जा रहे हैं और आज भी नैनीताल जिले में एक सड़क हादसे को लेकर खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार भवाली रोड पर स्कूटी और बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर के चलते बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी और स्कूटी सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार भवाली रोड पर जोख़िया के समीप दोपहर में लेटीबुंगा निवासी 19 साल भगवत सिंह और गोपाल सिंह अपने घर लेटीबुंगा मुक्तेश्वर से बाइक पर सवार होकर नैनीताल आ रहे थे। पाइंस से आगे जोखिया में उनकी नैनीताल के एक निजी स्कूल के छात्र की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे की सूचना पर चीता कांस्टेबल शिवराज राणा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां भगवत की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार नाबालिग है। वह अपने घर भवाली जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News