Connect with us

उत्तराखण्ड

रुड़की हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को कुचला, नशे की हालत में एक व्यक्ति गिरफ्तार, अन्य फरार

रुड़की हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने एक कार सवार युवक को पकड़ लिया। जबकि पांच लोग मौके से फरार हो गए।सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि खंजरपुर निवासी अभिषेक (26) बाइक से घर से काम के लिए निकला था। जैसे ही वह हाईवे के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह हाईवे पर ही गिर गया। इस दौरान कार ने अभिषेक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि पांच युवक मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे। हिरासत में लिए युवक का मेडिकल कराया गया है। जबकि पांच अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड के इस शहर ने रचा इतिहास!, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन

More in उत्तराखण्ड

Trending News