Connect with us

कुमाऊँ

लालपुर में हुआ प्रभात फेरियां का शानदार स्वागत, शब्द कीर्तन से निहाल हुए क्षेत्रवासी

नव वर्ष के प्रथम दिवस पर लालपुर में सरदार महेंद्र सिंह गाबा, सरदार बलजीत सिंह गाबा एवम सरदार गुरमीत सिंह गाबा एवम समस्त गाबा परिवार एवं इलाका निवासी साध संगत द्वारा गुरु श्री गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन के रूप में पहुंची प्रभात फेरियां का भव्य एवम सुंदर स्वागत किया गया।

आज नववर्ष 1 जनवरी 2024 को सुबह 5 बजे गाबा परिवार के लालपुर में गाबा परिवार के प्रतिष्ठान गुरु नानक प्रोपर्टी में साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी के आगमन पूर्व प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में प्रभात फेरी का स्वागत हुआ। रामेश्वरपुर गांव, लालपुर एवं रुद्रपुर गुरुद्वारा गोल मार्केट एवं मलिक कालोनी, रुद्रपुर की सभी प्रभात फेरी पहुंची। प्रभात फेरियों में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु गुरु जस की महिमा का गायन करते हुए गुरु के शब्द कीर्तन का उच्चारण कर रहे थे।

उपस्थित सेवादारों ने आए हुए श्रद्धालुओं को लंगर प्रसाद का वितरण भी किया

इस दौरान भाजपा नेता सुशील गाबा, राज गगनेजा, परमजीत सिंह पम्मा, जोगेंद्र सिंह, राजकुमार मिगलानी, सुनील डांग, अजीत पाल सिंह, रघुवीर अरोड़ा, भजन सिंह, परमजीत सिंह सलूजा, वी एस गंगवार, गुरविंदर सिंह गाबा, सतबीर सिंह पदम, बाबा संता सिंह, बाबा प्रताप सिंह, गुरचरण सिंह कमरा, अमर सिंह पाहवा, अमरजीत सिंह कामरा, दलजीत गिल, अजीत सिंह, भजन सलूजा, बिट्टू सिक्का, हरवीर सिंह, भजन सिंह कुभार, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र छाबड़ा, सुनील छाबड़ा, जितेंद्र छाबड़ा, गुरदयाल सिंह, कश्मीर सिंह, हरवीर सिंह, जसपाल सिंह, किशन लाल, जीत कौर, हरमीत कौर, दमनदीप कौर, चरणजीत कौर, अंशदीप कौर, सिमर प्रीत कौर, गुरमीत कौर, शीतल गाबा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रामनगर मेंअतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन : तड़के 5 बजे से 525 पुलिसकर्मियों के पहरे में ध्वस्तीकरण शुरू
Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News