Connect with us

कुमाऊँ

दहेज लोभी ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी के कामलुवागांजा इलाके से दहेज प्रताड़ना को लेकर एक खबर सामने आ रही है यहां पर महिला ने ससुरालियों के ऊपर दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में कमलुवागांजा निवासी महिला ने कहा है कि उसका विवाह 1 दिसमबर 2017 को अंकुश बिष्ट पुत्र विरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी काशीराम नगर, मुरादाबाद के साथ संपन्न हुआ।

विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित करने लगे। पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। इस कार्य में सास व ससुर भी उसके पति का साथ देने लगे। इस बीच उसने पुत्र को जन्म दिया। लेकिन ससुरालियों ने उसकी देखरेख से साफ इंकार कर दिया।आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता और विरोध पर मारपीट करता। इस बीच उसे मारपीट कर दूधमुंहे बच्चे के सा‌थ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। विवाहिता ने पति से स्वयं के साथ-साथ मायके पक्ष को भी जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

More in कुमाऊँ

Trending News