Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रशासन ने कोरोना व धारा 144 का उल्लंघन करने पर 24 लोगों के खिलाफ भेजा नोटिस

रामनगर।यहां सुंदरखाल ग्रामवासियों को बिना अनुमति के सभा करना पड़ा महंगा, रामनगर प्रशासन ने कोरोना व 144 धारा का उल्लंघन करने पर 24 लोगों के खिलाफ भेजा नोटिस।रामनगर के सुंदरखाल गांव के वनग्रामवासियों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध ना होने को लेकर वनग्राम संघर्ष समिति के बैनर तले एक बैठक की थी।जिसकी खबरें अलग-अलग प्लेटफार्म पर प्रकाशित हुई थी। वहीं प्रशासन ने वन ग्राम संघर्ष समिति की बैठक में शामिल लोगों के द्वारा बिना अनुमति प्राप्त बैठक का आयोजन किये जाने पर कार्रवाई करते हुए धारा 144 का उल्लंघन किए जाने को लेकर 24 ग्राम वासियों को नोटिस भेजा है।

जानकारी देते हुए रामनगर उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल ने बताया कि बिना अनुमति के कल वन ग्राम संघर्ष समिति ने बैठक करी और धारा 144 का उल्लंघन किया, उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना की गाइडलाइन भी जारी है और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन भी जारी है और ऐसे में वन ग्राम संघर्ष समिति के ग्राम वासियों ने बिना अनुमति के सभा करी, उसके लिए उनको धारा 144 के अंतर्गत उल्लंघन करने को लेकर नोटिस दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News