Connect with us

राष्ट्रीय

लंबी बीमारी के चलते दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने दुनिया से किया अलविदा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार थे, बीमारी के बाद आज उनका निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि अभिनेता के भतीजे रेहा अहमद ने की।बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार (7 जुलाई) को निधन हो गया। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 30 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। एक्टर की पत्नी सायरा बानो पूरे समय उनके साथ थीं और उन्होंने प्रशंसकों को आश्वासन दिया था कि उनकी हालत स्थिर है। बानो के आखिरी ट्वीट में लिखा था, “दिलीप कुमार साहब की तबीयत अभी स्थिर है। वह अभी भी आईसीयू में हैं, हम उन्हें घर ले जाना चाहते हैं लेकिन हम डॉक्टरों की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि जैसे ही डॉक्टर अनुमति देंगे, वे उन्हें घर ले जाएंगे। उन्हें आज डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उनके प्रशंसकों की दुआओं की जरूरत है, वह जल्द ही वापस आएंगे।” जिसके बाद बॉलीवुड जगत में शोक है

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News