Connect with us

कुमाऊँ

कड़ी मशक्कत के बाद तालाब में डूबे किशोर का शव हुआ बरामद, परिवार में मचा कोहराम

रामनगर। विकास खण्ड के ग्राम पीरुमदारा के ग्राम थारी राजपुर रोड निवासी 13 वर्षीय करुनेश बिष्ट पुत्र स्वर्गीय पदम सिंह बिष्ट का शव आज प्रातः पुलिस और एससीआरएफ की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार करुनेश अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बीते दिवस गांव में स्थित एक तालाब में नहा रहा था, इसी बीच अचानक नहाते – नहाते करुनेश पानी में डूबने लगा और उसने बचाने के लिए शोर मचाया तो साथ में नहा रहे उसके दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी में डूबता चला गया । जिसके बाद तालाब में नहा रहे उसके दोनों दोस्त सुरक्षित बाहर निकल गये थे। और उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके उपरांत सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी। जिसके उपरांत पुलिस एवं एसडीआरएफ को लगभग 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज प्रातः 9:00 बजे सफलता मिली और उन्होंने 13 वर्षीय करुनेश का शव तालाब से बरामद कर बाहर निकाला। वहीं परिजनों में करुणेश की मौत से मचा कोहराम।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News