Connect with us

उत्तराखण्ड

चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें कब से मिलेगी राहत

आज उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दून समेत सभी चार जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। इसके चलते 27 से 29 अगस्त तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में जुलाई में 552.7 एमएम बारिश हुई थी जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। जबकि, 25 अगस्त तक 342.3 एमएम बारिश हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  केदारताल ट्रैक से बरामद हुए दो और शव, 4 हुई मरने वालों की संख्या

More in उत्तराखण्ड

Trending News