Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के सात जनपदों में तेज बारिश का अलर्ट


देहरादून– मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 24 सितंबर तक तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिन तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। खासतौर पर देहरादून और पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। बुधवार को भी देहरादून के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामनगर में बुलडोजर एक्शन के बीच महिला को आया हार्ट अटैक

More in उत्तराखण्ड

Trending News