Connect with us

उत्तराखण्ड

26 व 27 को उतराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में 3000 मीटर और उससे अधिक ज्यादा पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी से आसपास के इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 फरवरी को मौसम बिगड़ा रहेगा और कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.4 न्यूनतम तापमान माईनस । डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 11.4 न्यूनतम तापमान माईनस / डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मैदानी इलाकों में बढ़ सकता है तापमान रविवार को सबसे ज्यादा तापमान खटीमा में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 4.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।26 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। जिससे मैदानी क्षेत्रों का तापमान बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में आज निकलेगा मोहर्रम के जुलूस, घर से निकलने से पहले देख लें डायवर्जन प्लान
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News