Connect with us

कुमाऊँ

नैनीताल जिला भाजपा मंडल अध्यक्ष के नामों की हुई घोषणा

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संतुष्टि पर मण्डल अध्यक्ष की घोषणा कर दी है जिसमें क्षेत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक गढ़ माने जाने वाला बिंदुखत्ता की कमान जगदीश पन्त, लालकुआं की कमान धन सिंह बिष्ट को सौपी गई है। दोनों ही काफी लम्बे समय से पार्टी के लिए सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आये हैं। मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का के करीबी माने जाने वाले पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिन्दुखत्ता दीपक जोशी अपनी पारी को नही दोहरा पाये। कुछ समय पहले मंडल महामंत्री द्वरा एक कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष पर मारपीट का भी आरोप लगाया गया था, हो सकता है इन्हीं विवादों के कारण उनको मण्डल अध्यक्ष का पद गंवाना पड़ा। यह राजनीति है कुछ भी हो सकता है।


लालकुआं मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट का पद उनके छोटे भाई धन सिंह बिष्ट को ही मिला। नारायण बिष्ट पहले मंडल अध्यक्ष थे अब मण्डल अध्यक्ष के बड़े भाई बन गए,उनका तो पद और भी ऊंचा हो गया।धन सिंह बिष्ट भी हर सामाजिक कार्यो में हमेशा सक्रीय रहते हैं व भगवान राम के मंच में कई वर्षों से रावण का शानदार किरदार को निभाते आये हैं जिसकी लोग खूब प्रसंसा करते हैं।

प्रेम सिंह दानू

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  फ्रांस के बच्चों का इंस्पिरेशन स्कूल में जोरदार स्वागत, संस्कृति का हुआ आदान-प्रदान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News