Connect with us

उत्तराखण्ड

देश की रक्षा के लिए एक और लाल हुआ शहीद

राज्य का एक और लाल देश की रक्षा के लिए शहीद हो गया। इससे पहले पिथौरागढ़ निवासी जवान जम्मू कश्मीर में शहीद हुए थे। अब चंपावत के देवीधुरा निवासी नंदन सिंह शहीद हुए हैं। जिसके बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।बता दे कि अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी पूरी करके वापस लौट रही बस बीते दिन अनंतनाग चंदनबाड़ी में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। जिसमें सात जवान शहीद हो गए थे। बस में चम्पावत स्थित देवीधुरा के रहने वाले मेजर नंदन सिंह भी घायल हुए हैं। देवीधुरा के पखोटी गांव के 50 वर्षीय सूबेदार मेजर नंदन सिंह को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।

जहां उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।मेजर नंदन सिंह चम्याल कुमाऊं छात्र संघ के सचिव चेतन चम्याल के पिता हैं। कुमाऊं छात्र संघ सचिव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि पिताजी मुझे आप पर गर्व है क्योंकि आप देश की रक्षा करते हुए एक सड़क हादसे में शहीद हो गए अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से पूरी करवा कर आप वापस अपने बटालियन को लौट रहे थे बटालियन को लौटते वक्त आप जिस बस में सवार थे उस बस की दुर्घटना हो गई जिसमें आप सभी रूप से चोटिल हो चुके थे आज इलाज के दौरान आप हम सबको इस दुनिया से छोड़ कर चले गए ।

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News