Connect with us

उत्तराखण्ड

दिव्यांग खिलाड़ी प्रीति गोस्वामी को किया गया दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित

रानीखेत। रानीखेत की दिव्यांग खिलाड़ी प्रीति गोस्वामी को दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिस पर पूरे रानीखेत उपमंडल में खुशी की लहर है।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर देहरादून में उन्हें इस पुरस्कार आए नवाज़। इसी क्रम में आज व्यापार मंडल रानीखेत के तत्वावधान में प्रीति गोस्वामी को नीब करौरी महाराज जी की फ़ोटो देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रीति गोस्वामी ने क्षेत्र में साथ-साथ समूचे उत्तराखंड में रानीखेत का नाम रौशन किया है।

सम्मानित करने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, डॉ० उत्तरा साह गंगोला, अंशुल साह, देवांशु साह गंगोला,व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, हेमंत नेगी, दान सिंह नेगी, सौरभ सिंह बिष्ट, जितेंद्र बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News