Connect with us

उत्तराखण्ड

बदरीनाथ हाईवे 17 घण्टे बाद हुआ सुचारू,वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना

देहरादून। छिनका में बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को 17 घंटे बाद सुचारू हुआ, जिसके बाद वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना किया गया। लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटकने के कारण पुनः वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। सुबह करीब दस बजे फिर वाहनों के लिए हाईवे खोल दिया गया है।


बताते चलें कि बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले पीपलकोटी व बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया। इसके बाद चमोली की ओर फंसे वाहनों को भेजा गया। हाईवे खुलने पर फंसे करीब 10 हजार तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे खोलने के साथ ही हाईवे के दोनों ओर से फंसे वाहनों को भेज दिया गया। लेकिन यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यात्री रास्ते पर देखकर ही आगे बढ़ें।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में खतरनाक इबोला वायरस को लेकर हाई अलर्ट, अस्पतालों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी; भूलकर भी न करें इन लक्षणों को इग्नोर

More in उत्तराखण्ड

Trending News