Connect with us

कुमाऊँ

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया जहर, मौत

हल्द्वानी। युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जंगल में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। युवक की इसी सप्ताह शादी हुई थी,उसकी मौत के बाद दो घरों में मातम पसर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दु:खद घटना नैनीताल जनपद अंतर्गत कालाढूंगी में घटी है। बताया जा रहा है कि कालाढूंगी निवासी युवक नीरज बुर्लाकोटी उम्र 26 साल की गत 11 जून को गरमपानी से शादी हुई थी। आज सुबह नीरज कोटाबाग मोटर मार्ग से भीतर की ओर जंगल में गया और वहां उसने जहर खा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जहर खाने के बाद वह छटपटाता हुआ सड़क मार्ग तक भी पहुंचा।जहां स्थानीय लोगों ने नीरज को सीएचसी कालाढूंगी भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका समाचार लिखे जाने तक खुलासा नहीं हो पाया था। इस घटना से जहां युवक के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है, वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों में भी मातम पसर गया है। पुलिस ने फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in कुमाऊँ

Trending News