Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा : स्कूल से घर लौट रहें बच्चों पर ततैयो ने किया हमला

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, स्कूल से घर लौट रहें बच्चों पर ततैयो ने किया हमला, एक की मौत एक घायलतहसील मुख्यालय से 9 किमी मांडिया गांव के दो बच्चों पर ततैया ने अचानक हमला बोल दिया। जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनको आनन फानन में बच्चों के परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया तो दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार शनिवार को मांडिया गांव के दो भाई बहन रिया और चार वर्षीय रिहान स्कूल से लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन दोनों पर पर अचानक ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि रिया को उपचार दिया जा रहा है।वहीं बताया जा रहा है कि स्कूल के पास ही एक पेड़ पर ततैयों का छत्ता लगा था, उसे किसी ने छेड़ दिया। जिसके बाद छत्ते से निकले ततैयों ने घर लौट रहे बच्चों पर हमला कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजन लाल ने बताया बच्चे के पिता राजकुमार ने रिहान उसकी बड़ी बहन रिया को सुबह स्कूल छोड़ दिया था। छुट्टी के बाद घर जाते हुए उन पर ततैयों ने हमला किया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने 17 और 18 सितम्बर के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News