Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ में हुआ बड़ा भूस्खलन, सामने आया खौफनाक वीडियो, देखिए

उत्तराखंड के सीमांत जिले के पिथौरागढ़ से एक बड़ी खबर आई है। यहां पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हो गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। भूस्खलन की यह घटना तवाघाट क्षेत्र में हुई है। भूस्खलन की घटना बीते शुक्रवार 20 दिसंबर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तवाघाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर काम चल रहा था, तभी अचानक से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक उठा। वायरल हो रहें वीडियो में नजर आ रहा था कि चंद सेकेंड में पूरी पहाड़ी दरक गई और चारों तरफ धूल का गुबार हो गया।स्थानीय प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने की अपील की है। BRO (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) हाईवे को खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक भी मार्ग नहीं खुल पाया है। एसडीएम मनजीत नेगी और एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने भूस्खलन के वीडियो भी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी मार्ग खुलने में समय लग सकता है।इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने बताया कि तवाघाट के पास बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है. लैंडस्लाइड के बाद से ही रोड बंद पड़ा हुआ है। इसमें सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। तवाघाट में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसीलिए वहां कभी-कभी इस तरह की घटनाएं हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!

More in उत्तराखण्ड

Trending News