Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

uttarakhand-bjp-state-president-mahendra-bhatt-receives-death-threat

Mahendra Bhatt Receives Death Threat: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन पर ये धमकी दी गई है। साथ ही अपशब्द और अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष ने इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी Mahendra Bhatt Receives Death Threat

दरअसल इस बात की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया प्रदेश अध्यक्ष ने उनको जान से मारने की धमकी देने के सिलसिले में खुद एसएसपी देरहादून को शिकायत पत्र दिया।

SSP को दिए इस पत्र में महेंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार को एक अनजान मोबाइल नंबर से उनके पर्सनल मोबाइल नंबर पर लगातार फोन आ रहे हैं। इसमें ना सिर्फ व्यक्ति गाली ग्लौज और अपशब्दों का इस्तमाल कर रहा था। बल्कि उसने भट्ट को जान से मारने की धमकी भी दी।

महेंद्र भट्ट की जान को खतरा

कई बार समझाने पर भी वो नहीं माना। उन्होंने आगे बताया कि शायद किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर ऐसी हरकत की जा रही है। भट्ट ने आगे कहा कि इससे उनकी राजनीतिक छवि धूमिल हो रही है। साथ ही उनकी जान को भी खतरा है।

शिकायत हुई दर्ज

उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा उस व्यक्ति को उकसाकर फोन किया गया। ऐसे में महेंद्र भट्ट ने आरोपी का नंबर पुलिस को दिया। सात ही जल्दी और सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आरोपी की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा!, चट्टान गिरने से मजदूर मरा, कंपनी पर सवाल

कहा कि ऐसा भी प्रतीत होता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा उक्त व्यक्ति को उकसाकर फोन कराया जा रहा है। भट्ट ने आरोपी का नंबर देकर जल्द और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

धमकी बर्दाश्त नहीं : चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और जानलेवा धमकी की घटना को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनैतिक जीवन में इस तरह के व्यवहार की मंजूरी कतई नहीं दी जा सकती है। देवभूमि की संस्कृति और परंपरा के लिए ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। पार्टी उम्मीद करती है कि पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More in Uncategorized

Trending News