Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा प्रत्याशी डॉ जोगेन्द्र ने कहा दो हजार करोड़ से बनेगा सुंदर हल्द्वानी

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी के प्रत्याशी डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने आज नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर जन सम्पर्क किया। सबसे पहले डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने वार्ड संख्या आठ में नुक्कड़ सभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर हल्द्वानी शहर को दी गई सौगात के बारे में सम्बोधित किया। उन्होंने कहा आने वाले समय में अब 2 हजार करोड रुपए की लागत से हल्द्वानी का भरपूर विकास होगा। इसके बारे में उन्होंने आम जनमानस को अवगत कराते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई इस सौगात का वह आभारी हैं। भाजपा प्रत्याशी ने तत्पश्चात कुल्याल पूरा क्षेत्र व ट्रांसपोर्ट नगर में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने डॉ रौतला का माल्यार्पण कर जगह-जगह स्वागत किया। प्रचार के दौरान उनके साथ कई लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News