Connect with us

उत्तराखण्ड

महिलाओं को लेकर भाजप सरकार की कोरी घोषणा: मंजू

हल्द्वानी।राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस मंजू तिवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा जन मुद्दों से ध्याय भटकाने का प्रयास कर रही है। चुनावी वर्ष में अब भाजपा को महिलाओं की याद आने लगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुये श्रीमती मंजू ने कहा कि पहाड़ की महिलाएं आज भी प्रसवपीड़ा के लिये मीलों दूरी तय कर अस्पताल पहुँचती हैं। अनेक महिलाएं समय पर उपचार न मिलने के कारण रास्ते मे ही दम तोड़ देती हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में उत्तराखंड सरकार का आज भी उदासीन रवैया है। थानों में महिला पुलिस की तैनाती कम है। जहाँ है वहां सूचना एकत्र करने के अलावा कुछ नहीं होता। महिलाएं थाने में अपनी बात रखने में हिचकिचाती हैं। श्रीमती तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में भोजन माताओं के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है उन्हें मामूली पगार दी जाती है। पहाड़ से पलायन , बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से जनता की कमर टूट चुकी है। ऐसे में भाजपा सरकार की कोरी घोषणाएं मात्र चुनावी वर्ष को देखते हो रही है। पत्रकार वार्ता में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, पुष्पा सम्भल आदि महिला कांग्रेस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News