Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा नें किया धुआंधार जनसंपर्क :छोटी बड़ी सभी जन समस्याओं को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा दूर. विकास शर्मा

रुद्रपुर ( उत्तराखंड ) भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा नगर निगम के वार्ड 32 भूरारानी, हंस विहार फेस 1 स्वागत इंक्लेव बसुंधरा फेस 2 सहित कई कालोनियों में भाजपा नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धुंआधार जनसंपर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान जगह-जगह विकास शर्मा का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें विजयी बनाने का आश्वासन दिया।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने भाजपा सरकार एवं पूर्व मेयर रामपाल की उपलब्धियों को गिनाया और अपनी प्राथमिकता को भी बताया। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर के विकास धामी सरकार के विकास कार्यों से जनता का रूझान भाजपा की ओर है, इस बार नगर निगम में भाजपा ऐतिहासिक जीत के साथ हैट्रिक बनाने जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से वादा किया कि वह मेयर बनतें हैं तो शहर की जो प्रमुख समस्याएं हैं उनको प्राथमिकता के साथ दूर किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है। निकाय चुनाव में जनता का रूझान पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी और उनके प्रत्याशियों की तरफ है

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  समर्थन दीजिए, बदलाव लाइए": ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी मनीष सिंह कुल्याल का जनसंदेश

More in उत्तराखण्ड

Trending News