Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा सत्ता सुख के लिए नहीं अपितु राष्ट्र सेवा के लिए सत्ता में – सैनी

रानीखेत। छावनी परिषद रानीखेत के बहुद्देशीय सभागार में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉक्टर कल्पना सैनी ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। डॉक्टर सैनी का यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं एवं सैनिक प्रकोष्ठ के कर्नल टी. डी. पांडे ने उन्हें पारम्परिक ऐपण कलाकृति स्मृति चिह्न के रुप में भेंट की, वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत ने‌ उन्हें पारम्परिक पिछोड़ा ओढ़ा कर स्वागत किया।

डाॅक्टर सैनी का आयोजन स्थल पर जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, नगर महामंत्री ललित मेहरा, पूर्व जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट, विनोद भट्ट, पूर्व नगर महामंत्री चंदन भगत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पावस‌ जोशी, विनोद भार्गव, अल्प संख्यक मोर्चा के सुल्तान खान, कमल कुमार कैलाश बिष्ट ने भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद डॉक्टर सैनी ने कहा कि उत्तराखंड में भारत सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के दिन से सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह‌ सेवा भाव से जनता के मध्य जाए साथ ही मोदी सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं का लाभ जनता तक‌ ले‌ जाए।राज्यसभा सदस्य डॉक्टर कल्पना सैनी ने यह भी कहा कि भाजपा का गठन ही समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास और राष्ट्र सेवा के लिए हुआ है। भाजपा सत्ता सुख के लिए नहीं अपितु राष्ट्र के विकास के लिए सत्ता में आई है।

यह भी पढ़ें -  पूर्णागिरि मेले में परिजनों से बिछड़े श्रद्धालुओं को मिलाने का काम कर रहा पुलिस प्रशासन

इस अवसर पर मंच पर‌ पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, छावनी परिषद मनोनीत सदस्य मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मदन कुवार्बी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News