Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की विधानसभा की समीक्षा

हल्द्वानी। विधानसभा की समीक्षा बैठक को लेकर प्रदेश के उपाध्यक्ष केदार जोशी ने आज विधानसभा में हार के कारणों की समीक्षा बैठक की। जिसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में विधानसभा हल्द्वानी के चुनाव संचालन समिति व मंडल के अध्यक्ष महामंत्री व शक्ति केंद्रों के संयोजक एवं प्रभारियों द्वारा प्रत्येक बूत की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर केदार जोशी ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत वार्ता कर सारे विषयों का अध्ययन किया।

बैठक में जिले के दोनों महामंत्री प्रदीप जनौटी, कमलनयन जोशी प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ,विधानसभा के प्रभारी बिंदेश कुमार गुप्ता, सह संयोजक प्रताप बिष्ट दोनों मंडलों के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल एवं देवी दयाल उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News