Connect with us

कुमाऊँ

धामी के प्रचार में यूपी गौतमबुद्ध नगर से पहुँची भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री

चंपावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रचार को लेकर दूर दूर से नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं का आने का सिलसिला जारी है। प्रचार प्रसार के आखिरी दिनों में गौतम बुद्धनगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से यहां आयी भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री शांति सिंह ने पुष्कर सिंह धामी के प्रचार प्रसार में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।

इससे पूर्व शांति सिंह सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी और उनके परिजनों से भी मिली। तत्पश्चात श्रीमती शांति सिंह ने बनबसा, टनकपुर और आसपास के अनेक क्षेत्रों में पुष्कर सिंह धामी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से अपील की।

आपको बता दें की महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती शांति सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के चौखुटिया की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह गाजियाबाद के गौतमबुद्ध नगर में रहती हैं। पति गोविंद सिंह राई बैंक अफसर हैं। अपना कीमती समय निकाल कर शांति सिंह ने यहां पहुंच कर सीएम धामी को भारी से भारी वोटों से जिताने की अपील की।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News